धान की फसल बेचने को धड़ाधड़ बुकिंग शुरू विभाग के पोर्टल पर 352 किसानों ने करवाया पंजीकरण

धान की फसल बेचने को धड़ाधड़ बुकिंग शुरू विभाग के पोर्टल पर 352 किसानों ने करवाया पंजीकरण

प्रदेश में धान खरीद केंद्रों में धान की फसल बेचने के लिए किसान विभाग के पोर्टल पर धड़ाधड़ बुकिंग करवा रहे है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। विभाग के पोर्टल पर वीरवार तक प्रदेश के 352 किसानों ने पंजकरण करवाया है। प्रदेश के सिरमौर जिला से 229, बिलासुपर से एक, चंबा से एक, कांगड़ा से नौ, ऊना से एक और सोलन जिला से 111 किसानों ने धान की फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से 26 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी।

2203 रुपए प्रति क्विंटल धान की फसल का मूल्य तय किया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए है। धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध है। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकरण करवाने पर किसानों को टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी।

पोर्टल पर अपलोड करे आधार, बैंक अकाउंट नंबर

विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार व बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान धान खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों के लिए धान खरीद के पंजीकरण के तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगा।


Sep 25 2023 11:58AM

ताज़ा खबरे

राजनीति