हरियाणा CMO में फिर बदलाव की तैयारी:बराड़ दंपती की हो सकती है एंट्री; कई DC भी बदलेंगे, खुल्लर तैयार कर रहे लिस्ट

हरियाणा CMO में फिर बदलाव की तैयारी:बराड़ दंपती की हो सकती है एंट्री; कई DC भी बदलेंगे, खुल्लर तैयार कर रहे लिस्ट

हरियाणा सरकार इन दिनों इलेक्शन मोड में है। प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। इस बदलाव का असर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी दिखाई देगा। सूबे के IAS आशिमा बराड़ और इनके पति मंदीप सिंह बराड़ में से एक की एंट्री सीएमओ में हो सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस बदलाव के पक्ष धर हैं और इसी के तहत 1991 बैच के आईएएस अनिल मलिक को केंद्र में प्रतिनियुक्ति की मंजूरी दे दी है।

 

2024 में संभावित लोकसभा चुनाव को देखते हुए ब्यूरोक्रेसी में इस बदलाव का खाका खुद मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर खुद तैयार कर रहे हैं।


Sep 18 2023 4:56PM

ताज़ा खबरे

राजनीति